आज का राशिफल | 15 सितंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष

आज परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी की भी झूठी प्रशंसा न करें। आपके अधिकतर काम थोड़ी धीमी गति से होंगे। कफ और सूखी खांसी जैसी समस्या हो सकती है। अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखें।

वृष

आज व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान न दें। नई तकनीक के प्रयोग को लेकर विचार करेंगे। आपको पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आपके सामाजिक स्तर में सुधार होगा।

मिथुन

आज दैनिक दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें। मन में परोपकार की भावना रहेगी। परिजन आपकी आदतों से परेशान होंगे। आपके मन में किसी कारणवश रोष उत्पन्न हो सकता है। आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिए।

कर्क

आज अपने काम की गुणवत्ता को कम न होने दें। अपने लक्ष्यों के प्रति थोड़े उदासीन हो सकते हैं। बातचीत के द्वारा समस्याओं का समाधान कर लेंगे। आपको लोगों की सलाह पर सीधे विश्वास करने से बचना चाहिए।

सिंह

आज कई दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन बनाकर रखें। मनोरंजन के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। दांपत्य जीवन की कलह दूर होगी।

कन्या

आज परोपकार की भावना आपके मन में प्रबल रहेगी। अपने लक्ष्यों को लेकर अत्यधिक एकाग्र रहेंगे। आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। संपत्ति को बेचने के प्रयास सफल होंगे। भविष्य को लेकर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

तुला

आज किसी नजदीकी व्यक्ति की सहायता करनी पड़ेगी। सार्वजनिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के योग बन रहे हैं। नए व्यापार को लेकर उत्साह में रहेंगे। छात्रों को करियर में शानदार परिणाम मिल सकते हैं।

वृश्चिक

आज आप शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर अत्यधिक प्रभाव रहेगा। बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन कठिनाई से प्राप्त होगा। लंबे समय तक आपको निवेश नहीं करना चाहिए।

धनु

आज विदेश में जॉब कर रहे लोगों का वेतन बढ़ सकता है। परिवार के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता होगी। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जीवन में सकारात्मकता का अनुभव होगा।

मकर

आज पुराने झंझटों से आपको परेशानी होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे। अहंकारी व्यक्ति से आपको बात नहीं करनी चाहिये। दूसरों पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

कुंभ

आज आपको सहयोगियों से संबंध अच्छे रखने चाहिए। अपने मन को शांत रखें। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। लेखन और चिंतन-मनन में समय व्यतीत करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रखें।

मीन

आज शेयर मार्केट से आपको लाभ मिलेगा। आपके मन में रचनात्मक विचार आएंगे। व्यवसाय में आपकी साख बढ़ेगी। परिजन आपकी आदतों से प्रसन्न रहेंगे। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

संबंधित समाचार