लखनऊ में विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी...जांच में जुटी लखनऊ पुलिस, सोशल मीडिया पर लगातार किये जा रहे भ्रामक पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की काकोरी पुलिस मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जयदेवी और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र व भ्रामक टिप्पणी के मामले की जांच कर रही है। काकोरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता सूरज कश्यप ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एक युवक सुशील रावत लगातार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट कर रहा है। 

इसके जरिए विधायक और पूर्व मंत्री की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की जा रही है। कश्यप ने कहा कि जयदेवी और कौशल किशोर हमेशा क्षेत्र की जनता के लिए कार्यरत रहे हैं। उनके कराए गए विकास कार्यों, जनसुनवाई और योजनाओं को लोगों का सराहना मिली है। 

ऐसे में इस तरह के पोस्ट न केवल अफवाह फैलाते हैं बल्कि जनप्रतिनिधियों के प्रति जनता की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाते हैं। थाना काकोरी प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला आईटी एक्ट और मानहानि की धाराओं से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच पूरी होने पर आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जायेगा। 

ये भी पढ़े : UP Kabaddi League: यूपीकेएल सीजन 2 का आगाज, इनॉगरेशन में होंगे शामिल CM योगी

संबंधित समाचार