हरदोई: पंजाब पीड़ितों की मदद के लिए मुस्लिम युवा पंजाब रवाना
शाहाबाद/हरदोई। पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात बहुत खराब हैं। इस मुश्किल समय मे पूरा देश पंजाब के लोगों के साथ खड़ा है और अपने-अपने तरीके से मदद करने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में रविवार को शाहाबाद से मुस्लिम युवक कुछ खुसूसी लोगों से आपस में इमदाद इकठ्ठा करके पंजाब के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर मौलाना फरहान इशहाती इमाम मक्का मस्जिद शाहाबाद ने बताया है कि इस मुश्किल घड़ी में हम सब शाहाबादी पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं। इस्लाम भी यही पैगाम देता है कि जब भी किसी पर मुसीबत आए तो उसके साथ खड़े हो। और अपने देशवासियों की मदद करो।
उन्होंने बताया हम लोग पंजाब जा रहे हैं और जरूरत के हिसाब से इमदाद करेंगे। उनके साथ में तारिक अली, बकार अहमद, इब्ने अली,इकराम हुसैन आदि लोग पंजाब के लिए रवाना हुए हैं। पंजाब में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है।
पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में पानी भर गया है। हजारों लोग घरों से बेघर हो गए हैं और कई जगह अब भी राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कामों में लगी हैं। पंजाब में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है।
