Firozabad News: जमीनी विवाद में प्रधान पति ने पूर्व प्रधान के साथ की मारपीट
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले में मटसेना क्षेत्र के गांव पीथनी में सोमवार सुबह एक प्रधान पति ने अपने साथियों की सहायता से पूर्व प्रधान को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि अलहदादपुर निवासी पूर्व प्रधान सर्वेश कुमार (45) आज सुबह किसी काम से जा रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने पीथनी चौराहे के समीप उसे घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की और एक खेत में फेंक कर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही सर्वेश के परिजन मौके पर पहुंच गए और उपचार के लिए सरकारी थाना सेंटर लेकर आये। सर्वेश की पत्नी ने आरोप लगाया कि गांव के ही प्रधान पति प्रवेश कुमार से जमीनी विवाद चल रहा है। उसने अपने साथियों की सहायता से सर्वेश को मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सर्वेश को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। थाना प्रभारी मटसेना घायल का बयान दर्ज करने के लिए जिला अस्पताल आए हैं।
