Bareilly : आगरा ही नहीं दूसरे जिलों से भी जुड़ रहे नकली दवा खरीद के तार
बरेली, अमृत विचार। आगरा में नकली दवाओं की बिक्री करने वाली एजेंसी पर कार्रवाई के बाद अफसरों को आशंका है कि बरेली के दवा कारोबारियों ने दूसरे प्रदेश के अन्य जिलों से भी दवाओं की खरीद की थी। ड्रग विभाग के अफसरों ने मामले की जांच तेज कर दी है।
अफसरों के अनुसार आगरा की बंसल मेडिकल एजेंसी और हे मां मेडिकल एजेंसी से नकली दवाएं खरीदने की बात सामने आई है। बरेली के 12 मेडिकल स्टोर और एजेंसी संचालकों ने भी दवाइयों की खरीद की थी।
इस संबंध में सहायक आयुक्त औषधि संदीप कुमार ने बताया कि 12 मेडिकल एजेंसियों के संचालकों को नोटिस जारी कर बीते वर्षों की दवा के स्टॉक की जानकारी मांगी गई है। वहीं फरीदपुर क्षेत्र के अमित मेडिकल स्टोर से एंटी फंगल क्रीम का नमूना भी फेल हो गया, जो कि हिमाचल प्रदेश की कंपनी से खरीदा गया था। इस कंपनी पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
