पत्नी की हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने सुनाई उमकैद की सजा, पांच हजार का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले की एक स्थानीय अदालत ने पत्नी की हत्या करने के दोषी एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिवक्ता ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविकांत ने मंगलवार को आरोपी वसीम को हत्या का दोषी करार दिया और उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। हालांकि, अदालत ने तीन सह-आरोपियों शमीम, तसव्वर और सुमन को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

शासकीय अधिवक्ता आशीष त्यागी ने बताया कि खुशनुमा की शादी 2013 में वसीम से हुई थी और पांच सितंबर 2021 को बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बुढ़ाना कस्बे में उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

खुशनुमा के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया था कि वसीम के परिवारजन उनकी बेटे के संतान न होने से नाराज थे और चाहते थे कि वसीम दूसरी शादी कर ले। पुलिस ने बताया कि इसी कारण खुशनुमा की हत्या कर दी गई। 

ये भी पढ़े : गोरखपुर नीट अभ्यर्थी की हत्या: घटनास्थल पर पहुंचकर ADG ने दिया आश्वासन, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

 

संबंधित समाचार