भगवान विश्वकर्मा से पीएम मोदी की तुलना, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने कहा-भगवान विश्वकर्मा की तरह PM मोदी कर रहे राष्ट्र निर्माण 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गोंडा, अमृत विचार: केंद्रीय वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने पीएम मोदी की तुलना देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा से की है‌। बुधवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य बकी तपफ से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह भगवान विश्वकर्मा सृष्टि का निर्माण व सृजन करते हैं उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज व राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं। 

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी दूर दृष्टि,सेवा व राष्ट्र के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। हम सभी लोग उनके नेतृत्व में काम करके गौरवान्वित हैं। कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि  हम सभी लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेनी चाहिए। इतने सालों से देश की सेवा करके देश को विश्व में एक शक्ति के रूप में उभार दिया है। हमें भी अपने-अपने स्तर पर अपने-अपने कार्य क्षेत्र में इस देश की सेवा के लिए विभिन्न तरीके के कार्यक्रम करने चाहिए।

पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर बुधवार को नवाबगंज में सेवा पखवाडा कार्यक्रम के अंतर्गत नारी शक्ति सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा ने सीएचसी नवाबगंज में पौधरोपण कर भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। इसके बाद उन्होने नवाबगंज मैरेज हॉल में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करते हुए बच्चों को पोषण पोटली वितरित की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा आशा बहुओं और सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा फिर से दोस्ती का हाथ बढाए जाने के सवाल पर उन्होने कहा कि विश्व में तमाम प्रकार की सच्चाईयां हैं जिसको कोई भी देश अनदेखा नहीं कर सकता। भारत देश एक तरह का सबसे बड़ा मार्केट है। इतनी बड़ी जनसंख्या है। यहां पढे लिखे लोग हैं। इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी के एक्सपर्ट हैं।

आज हम लोग चौथे नंबर की इकोनॉमिक पावर हैं। हर राष्ट्र अपने अपने फायदे के लिए सोचता है। यह पता है कि दुनिया में कोई भी देश भारत की शक्ति को अनदेखा नहीं कर सकता है‌। उन्होने कहा कि अमेरिका व चीन जैसे देश जो बात करने से कतरा रहे थे आज फिर से बात करने को लालायित हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी सोच की देन है‌। इस दौरान मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, नवाबगंज नगर पालिका चेयरमैन सत्येंद्र सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीएमओ डा रश्मि वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : सीएम योगी ने किया ऐलान: UP में आंगनबाड़ी बहनों को मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय

 

 

संबंधित समाचार