बाराबंकी में बकरी चराने गए बच्चे किडनैप: ऑटो में बैठाकर तीन बच्चों को ले गया चालक, अगवा बच्चों का नहीं सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बकरी चराते समय बरगलाकर अगवा किए गए तीन बच्चों का बुधवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका न पुलिस ऑटो चालक का ही पता लगा सकी है। घटना के बाद से परिजन दहशत में हैं और बेसब्री से अपने बच्चों का इंतजार कर रहे। 

बड्डूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगौली फूटी सरैया रेलवे गेट पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन मासूम बच्चों को एक अज्ञात आटो चालक ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। 

बताते चलें कि ग्राम फूटी सरैया निवासी विरेन्द्र पुत्र नरेश अपने परिवार समेत भिक्षा मांगकर जीवनयापन करता है, के बच्चे शेखर 6, मिनी 10 और शहरीफुन 11 पुत्री फिरोज निवासी ग्राम गुरेरा थाना बिसवां जिला सीतापुर 14 सितम्बर को बकरी चरा रहे थे, तभी एक अज्ञात आटो चालक मौके पर पहुंचा और बच्चों को प्रलोभन देकर आटो में बैठा लिया। 

आटो भगाते समय निहारिका नामक बच्ची ने छलांग लगाकर खुद को बचा लिया, लेकिन तीन अन्य बच्चों को चालक साथ ले गया। परिवारजनों ने बच्चों की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पिता विरेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन बच्चों की तलाश किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और न ही आटो चालक का ही कोई सुराग लगा है। उपनिरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि अभी कुछ पता नहीं लगा है, तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े : PM Modi's 75th birthday: आत्मनिर्भर और विकसित भारत के प्रेरणा स्रोत है PM मोदी, भाजपा ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा

 

 

 

संबंधित समाचार