PM Modi's 75th birthday: आत्मनिर्भर और विकसित भारत के प्रेरणा स्रोत है PM मोदी, भाजपा ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा
बाराबंकी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ने बुधवार को सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। सेवा पखवाड़ा के तहत 2 अक्टूबर तक देश भर में स्वास्थ्य शिविर लगाने से लेकर स्वच्छता अभियान चलाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेलों और बुद्धिजीवियों के समागम तक कई तरह के जन संपर्क, कल्याण, विकास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान करके पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार अभियान का प्रभारी मंत्री ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग की प्रगति के लक्ष्य के साथ आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है। का पीएम मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व,राष्ट्र के प्रति अद्वितीय समर्पण और अथक परिश्रम से भारत को नई ऊर्जा दी है। 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण के प्रति मोदी की प्रतिबद्धता को प्रभारी मंत्री ने अनुकरणीय बताया। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का मध्य प्रदेश के धार जिले में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा।
साथ ही विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने सीएचसी घुंघटेर, एससी एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने सीएचसी सिद्धौर के अलावा पूर्व विधायक शरद अवस्थी सीएचसी सूरतगंज, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह सिरौलीगौसपुर, रामकुमारी मौर्य सीएचसी देवा, अमरीश रावत सीएचसी बड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, विधायक दिनेश रावत, पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, हरगोविंद सिंह, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, प्रमोद तिवारी, आशुतोष अवस्थी, शिवस्वामी वर्मा, अरुण रावत मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर आयोजित
5.jpg)
भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने रक्तदान करके शिविर की शुरुआत की। कुल 44 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर हरिकेश दीक्षित, दिनेश सिंह, अनमोल राजवंशी, शुभ सिंह वर्मा, श्रीपाल लोधी, सजल पाठक, सुरेन्द्र यादव, सुधीर कुमार, तुफैल अहमद, मुकेश चौहान, अभिनव रस्तोगी, प्रमोद गोस्वामी, सुरजन चौहान सहित काफी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े : सोना-बाबू, लव यू पढ़कर महिला आगबबूला...पति का दूसरी महिला से प्रेम संबंध, पता चलने पर जहर खाकर दी जान
