Bareilly : चंद्रशेखर बोले...देश में नेपाल जैसा आक्रोश, यूपी में हालात और भी खराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भीम आर्मी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्र शेखर आजाद ने बुधवार को शहर के संजय कम्युनिटी हॉल में प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया। फिर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। नेपाल जैसा आक्रोश देश में है, उत्तर प्रदेश में तो और ज्यादा हालात खराब हैं।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि प्रदेश में किसानों को खाद मिलना मुश्किल हो गया है। किसान 15-15 दिन से केंद्रों के आगे लाइन लगाए बैठे हैं, मगर उन्हें खाद नहीं मिल रही। वो अपना खाना तक लेकर लाइन में बैठे हैं, मगर लाठियां मिल रही हैं। देश की जनता नोटबंदी तक देखी और सबकुछ सहन किया। मगर पड़ोसी देश में जब हालात बिगड़ते हैं तो उसका असर हमारे लोगों पर भी पड़ता है। नेपाल ये माहौल इसलिए बना क्योंकि लोगों का कानून पर से विश्वास उठ गया था। यूपी में सरकार के जितने काम हैं उसमें राजनीति नजर आती है। मुख्यमंत्री के किसी भाषण में रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं पर बात नहीं होगी, केवल धर्म के आधार पर बातें होती हैं। मुख्यमंत्री के गृहजनपद गोरखपुर में दीपक गुप्ता की हत्या क्यों हुई ये उनको जवाब देना चाहिए।

वहीं सम्मेलन के दौरान संजय कम्युनिटी हॉल में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पहले प्रबुद्धजन सम्मलेन में एक ही जाति के लोगों को मंच पर बैठाकर ये अहसास कराया जाता था कि बस मंच पर बैठे लोग ही होशियार और प्रबुद्ध हैं बाकी जो सामने बैठे हैं वो कुछ नहीं । हमें ऐसी पार्टियों को सबक सिखाना है। कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों को छीनने का काम किया जा रहा है। उन्होंने मंच से जातिगत जनगणना के साथ आर्थिक जनगणना करने की मांग भी उठाई। 

संबंधित समाचार