लखनऊ : नाले में गिरा 7 साल का मासूम बच्चा, घंटों से चल रहा सर्च ऑपरेशन,अब तक नहीं लगा सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम एक 7 साल का एक मासूम पैर फिसलने से नाले में गिर गया। इस दौरान लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोर बच्चे के रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। फिलहाल कई घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चे का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना के बच्चे के परिजन काफी परेशान है।

लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला 7 साल का वीरू रामलीला मैदान में खेल रहा था, जिसकी दीवार हैदर कैनाल से मिली हुई है। इस बीच उसके कुछ कंचे छिटकर नाले में गिर गए। इन्हीं कंचों को निकालने के दौरान वीरू का पैर फिसल गया जिससे वह नाले में गिर गया। अचानक नाले में गिरा मासूम देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में बह गया। बच्चे को बहता देख इलाके में हड़कंप मच गया।

बच्चे की तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

इस दौरान कुछ लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन नाले के तेज बहाव के कारण उनकी यह कोशिश सफल नहीं हो पाई। इसके बाद तुरंत घटना जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मौके पर नगर निगम की टीम और गोताखोरों को बुलाया। अब प्रशासन नगर निगम और गोताखोरों की मदद से बच्चे के रेस्क्यू में जुट गई है।

3 घंटे बाद भी बच्चे का पता नहीं चला

अब इस मामले में लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल का भी सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। स्थानीय प्रशासन, नगर निगम और गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश कर रहा है। निगम की तरफ से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। 

संबंधित समाचार