Moradabad : 20 सितंबर से होगा छेहरटा-सहरसा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को रेल मंडल से एक नई सौगात मिलने जा रही है। छेहरटा और सहरसा के बीच ट्रेन संख्या-14628/14627 अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 20 सितंबर से शुरू होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यह ट्रेन छेहरटा से हर शनिवार और सहरसा से हर सोमवार को चलाई जाएगी।

नई एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग अमृतसर, जालंधर सिटी, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी होते हुए सहरसा तक रहेगा। मुरादाबाद मंडल में इसका ठहराव मुरादाबाद और चंदौसी स्टेशनों पर मिलेगा। ट्रेन संख्या- 14628 छेहरटा से रात 10:20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 10 बजे सहरसा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या- 14627 सहरसा से सोमवार दोपहर 1:00 बजे चलेगी और मंगलवार तड़के 3:20 बजे छेहरटा पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि इस ट्रेन के शुरू होने से पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक रेल संपर्क मिलेगा।

 

संबंधित समाचार