नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन की तारीख आयी सामने: इस दिन PM मोदी करेंगे इनोग्रेशन, Free Wi-Fi के साथ मिलेगी ये सुविधाएं   

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द ही लोगों के लिए खोला जायेगा। इसको लेकर तैयारियाँ भी तेज कर दी गई हैं। BCAAS ने एयर साइड सिक्योरिटी को अप्रूवल देते हुए NOC भी जारी कर दिया है। यह DGCA से अनिवार्य लाइसेंस की शर्तों में से एक हैं। अब DGCA से भी NOC का रास्ता साफ़ हो गया है। वही इसको लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन रायडू ने बुधवार को गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में इसका ऐलान करते हुए 30 Octobar को एयरपोर्ट के उद्घाटन की घोषणा की।

बता दें कि इसका उदघाटन पीएम मोदी करेगें जिसकों लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। उद्घाटन के 45 दिनों के अंदर ही यहां से 10 शहरों के लिए उड़ाने भी संचालती की जाएगी। पहले चरण में बंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता के लिए उड़ाने शुरू की जाएगी।

केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन रायडू ने बताया कि देश के सभी एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा एयरपोर्ट पर फ्री वाई  फाई  की सुविद्घा भी उपलब्ध होगी। निशुल्क लाइब्रेरी किड्स जोन भी एयरपोर्ट पर बनाये जाने की तैयारी है।

ये भी पढ़े :   फरवरी से शुरू होगा मेट्रो का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर निर्माण, चारबाग से बसंतकुंज के बीच होंगे 12 स्टेशन

 

संबंधित समाचार