विकसित यूपी@2047: युवाओं के हुनर के दम पर कैसे राज्य की तकदीर बदलने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पिछले आठ साल में कारीगर और शिल्पकारों ने उत्तर प्रदेश के दामन से बीमारू राज्य का दाग मिटाकर, उस पर विकास की इबारत लिख दी है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (एक जिला, एक उत्पाद) योजना देश के लिए मॉडल बन गई है।

Untitled design (25)

इस योजना के कारण यूपी 1.86 लाख करोड़ रुपये के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करने वाला राज्य बन गया है। हमारा लक्ष्य है कि, यूपी के युवा नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बने। 

Untitled design (26)

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा एक्सपो-2025 के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान में 12 नए ट्रेड्स जोड़कर युवाओं को विकसित यूपी की मुहिम में शामिल होकर अपने सपनों को पूरा करने का मौका दिया है।

Untitled design (27)

मतलब, मोबाइल रिपेयरिंग, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल गुड्स रिपेयरिंग, प्लंबर, कंप्यूटर रिपेयरिंग, सोलर पैनल रिपेयरिंग, डिजिटल फोटोग्राफी, ब्यूटी एंड वेलनेस समेत अन्य ट्रेड्स के कारीगर भी राज्य सरकार की इस स्कीम के अंतर्गत सम्मानित होंगे। सरकार उनके हुनर की कद्र करेगी। आगे बढ़ने में सहयोग देगी। 

Untitled design (28)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन नए क्षेत्रों से हमारे युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और वैश्विक बाजार से जुड़ेंगे। एक्सपो शुभारंभ पर बैंकों ने राज्यभर के करीगर, उद्यमी और शिल्पकारों को 1,32,000 करोड़ का ऋण वितरण बांटा।

Untitled design (29)

खास बात ये है कि, आत्मनिर्भर यूपी की इस मुहिम में जो ऋण दिया गया है, वो कई राज्यों के सालाना बजट से भी कहीं अधिक है। करीब 12 हजार कारीगरों को टूलकिट दी गईं। 

दुनिया का दिल जीत रहा यूपी का हुनर 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के हुनर का जवाब नहीं है। क्रिकेट और फुटबॉल दुनियाभर में खेले जाते हैं। लेकिन ये बनता कहां है-मेरठ में। आगरा के चमड़ा कारीगर हों या भदोही, बनारस और मिर्जापुर के कालीन कारीगर, उनके हुनर पर दुनिया फिदा है। 

आंगनबाड़ी को स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय

आत्मनिर्भर और विकसित यूपी@2047 की मुहिम में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य की सेहत पर भी उतना ही फोकस कर रहे हैं। बुधवार को राज्य के हर जिले में करीब 20,324 हेल्प कैंप लगाए गए। इनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें ब्लड प्रेशर, ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, एनीमिया, टीबी, डायबिटीज, खून और अन्य जांचें शामिल हैं। 

कौशल विकास से बड़ा बदलाव 

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत राज्य के युवाओं को लगातार हुनरमंद बनाने की कोशिशें जारी हैं। इसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अच्छी बात ये है कि बाजार में जिन कामगारों की जरूरत है। उसी आधार पर युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है।

ये भी पढ़े : 

 फरवरी से शुरू होगा मेट्रो का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर निर्माण, चारबाग से बसंतकुंज के बीच होंगे 12 स्टेशन

 

संबंधित समाचार