Rampur : मेले में टेंट खोलने के दौरान करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। भूड़ा मेले से टेंट खोलने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के भाई ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

नगर के मोहल्ला मझरा निवासी अमन गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में बताया है। उनका भाई 28 वर्षीय सचिन गुप्ता अपने बहनोई पप्पू गुप्ता के टेंट पर काम करता था। भूड़ा मेले में भी उनका टेंट लगा हुआ था मेला समाप्त होने पर बुधवार को सचिन टैंट खोलने गया हुआ था। 

बताया कि उसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने यह भी कहा कि यह घटना इत्तेफाक से हुई है। अचानक हुई सचिन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हुआ है।

संबंधित समाचार