जोधपुर से मऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन.. लखनऊ, कानपुर और अयोध्या के यात्रियों को मिलेगा फायदा
लखनऊ, अमृत विचार : दशहरा, दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। त्योहारों पर स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। जोधपुर और मऊ के बीच 20 सितंबर से ट्रेन का संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में एक बार चलायी जाएगी। ट्रेन संख्या 04823, जोधपुर - मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर से लेकर 30 नवंबर तक चलेगी।
28 सितंबर से शुरू होने वाली यह ट्रेन जोधपुर से प्रत्येक रविवार शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात करीब 11:20 मिनट पर मऊ पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04824, मऊ - जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मऊ से प्रत्येक मंगलवार सुबह 4.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 8: 55 पर जोधपुर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन
जोधपुर-मऊ स्पेशल ट्रेन पीपाड़ रोड जं, गोटन, मेड़ता रोड जं, रेन, डेगाना जं., मकराना जं., कूचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर जं, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई जं., मंडावर एम रोड, खेड़ली, नादबई, भरतपुर जं., मथुरा जं., हाथरस सिटी, कासगंज, र्फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सैंट्रल, लखनऊ जं., अयोध्या धाम जं, शाहगंज जं., खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित और साधारण दोनों तरह के कोच होंगे।
ये भी पढ़े :
पटाखा मंडी में नियम कानून ताक पर रखकर कारोबार, फुटकर दुकानों पर खुलेआम मानकों का उल्लंघन
