आज का राशिफल | 19 सितंबर 2025

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज दिन काफी अच्छा रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। शेयर मार्केट से होने वाले नुकसान की भरपायी करने के लिए दिन अच्छा है। दर्शन एवं साहित्य के प्रति आप अत्यंत आकर्षित रहेंगे।

वृष

आज नई तकनीक को सीखने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन धन की कमी के कारण आपके कार्य रुक सकते हैं। विद्वान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। कानूनी मामलों में उलझन की आशंका है।

मिथुन

आज कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अत्यधिक शुभ है।

कर्क

आज आप लोगों की सहायता करने के लिए उधार दे सकते हैं। गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। आपके कार्यों से परिजन नाराज होंगे। किंतु आपको उनसे झगड़ने के बजाय उन्हें अपनी बातें मनानी चाहिए।

सिंह  

आज आपको नौकरी में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपके सपने साकार हो सकते हैं। जीवनसाथी आपकी निष्ठा से बहुत प्रभावित होगा। किसी मांगलिक समारोह की योजना बना सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा।

कन्या

आज व्यापार को लेकर बड़ी मीटिंग कर सकते हैं। बढ़ते खर्चों को नियंत्रित करने के लिए आप काम करेंगे। कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। अनुशासनहीनता पूर्ण व्यवहार से आपको बचना चाहिए।

तुला 

आज ललित कलाओं का आनंद ले सकते हैं। परिवार में तालमेल शानदार रहने वाला है। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए दिन श्रेष्ठ है। आप प्रतिष्ठा के कारण अत्यधिक लोकप्रिय रहेंगे।

वृश्चिक

आज आपकी आर्थिक स्थिति सबल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। विदेश से नौकरी के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु

आज आपनी वाणी में मिठास रहेगी। अध्यात्मिक विषयों में आप रुचि लेंगे। दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए प्रकल्पों को लेकर आप अत्यंत सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है। वैवाहिक जीवन में संवादहीनता हो सकती है।

मकर

आज धैर्यवान होकर सभी कार्य करें। लेन-देन में त्रुटि होने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। भाग्य का साथ न मिलने से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। यात्रा के दौरान बड़ी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

कुंभ

आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखमय रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार कर लेंगे। व्यवसाय में बड़े अनुबंध हो सकते हैं। धन कमाने के नए स्रोत बना सकते हैं।

मीन

आज उच्च अधिकारी आपको चुनौतियों वाला काम सौंप सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह काम का तनाव रहेगा, लेकिन शाम तक आप काफी शांत मूड में आ जाएंगे। पारिवारिक कार्यों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

संबंधित समाचार