UP IAS transfer: यूपी में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मंडलायुक्त बरेली बने भूपेंद्र एस चौधरी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

शशि गोयल का कार्यभार कम, दीपक कुमार का बढ़ा, पार्थ सारथी को बेसिक, माध्यमिक जबकि मुकेश मेश्राम संभालेंगे पशुपालन

लखनऊ। राज्य सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव करते हुए गुरुवार की शाम एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें से कई प्रमुख आईएएस अधिकारियों के प्रभार में जहां कटौती की गई वहीं कुछ का प्रभार बढ़ा दिया गया है। फेरबदल के इस क्रम में मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को मिले लगभग सभी विभाग फिलहाल मुख्य सचिव का कार्यभार देख रहे कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंप दिए गए हैं। मालूम हो कि एसपी गोयल के अवकाश पर रहने के दौरान वरिष्ठ आईएएस दीपक कुमार ही मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार को अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्त कर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष, पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा, अपर मुख्य सचिव, नागरिक उडडयन एवं समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा परियोजना निदेशक, यूपीडास्प के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य रहे पार्थसारथी सेन शर्मा को को प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अमित कुमार घोष अब प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग की कुर्सी संभालेंगे। इसी तरह प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम अब प्रमुख सचिव पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग पदभार संभालेंगे। जबकि प्रमुख सचिव नगर विकास रहे अमृत अभिजात प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की जिम्मेदारी देखेंगे।

वहीं, आईएएस संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव नागरिक उडडयन विभाग के पद से अवमुक्त कर दिया गया है। संजय प्रसाद बाकी पदों पर बने रहेंगे। अजय चौहान को वर्तमान पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशा के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, आलोक कुमार तृतीय को प्रमुख सचिव यूपी पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग और निदेशक हिन्दी संस्थान के पद से अवमुक्त कर नोडल अधिकारी, जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है। आईएएस पी. गुरुप्रसाद को प्रमुख सचिव राजस्व विभाग के पद से अवमुक्त कर प्रमुख सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मनीष चौहान को प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन, उप्र. सचिवालय सचिव, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग और निदेशक हिन्दी संस्थान की जिम्मेदारी दी गई है। रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव राजस्व विभाग के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है। आईएएस अनामिका सिंह को आयुक्त खाद्य एवं रसद और भूपेंद्र एस चौधरी को मंडलायुक्त बरेली की जिम्मेदारी दी गई है।

देखें लिस्ट

G1I1fYsXQAAFPGD

 

G1I1hsXaQAMe3i3 (1)

 

संबंधित समाचार