बाराबंकी: पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव
सुबेहा/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना सुबेहा क्षेत्र के ओहरामऊ गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ओहरामऊ निवासी रहीम पुत्र नन्हू गुरुवार की शाम साइकिल से …
सुबेहा/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना सुबेहा क्षेत्र के ओहरामऊ गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ओहरामऊ निवासी रहीम पुत्र नन्हू गुरुवार की शाम साइकिल से घर से निकला था। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका।
शुक्रवार की सुबह शौच करने गये ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ पर फांसी से लटकता हुआ देखा। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे घटनास्थल पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया की परिजन युवक की मौत मानसिक संतुलन गड़बड़ होना बता रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
