हरदोई: नारियल पानी बेंच रहे किशोर की कनपटी पर बांके से किया हमला, लगे 10 टांके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नारियल पानी बेंच रहे किशोर के पास पहुंचे युवक ने पहले तो उससे पेन मांगा,किशोर ने दुकानदारी का हवाला देते हुए उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया, उसी बीच युवक ने गाली-गलौज करते हुए नारियल काटने वाला बांका उठाया और उसकी बाईं कनपटी पर मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया, शोर होने पर हमलावर बांका छोड़ कर भाग गया।

युवक को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया,जहां उसका इलाज हो रहा है,डाक्टरों के मुताबिक किशोर की कनपटी काफी कट गई,उसमें 10 टांके लगे है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बताया गया है कि कोतवाली शहर के मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी निवासी लियाकत अली लखनऊ रोड पर एक हड्डी अस्पताल के बगल में नारियल पानी बेंचता है।

शुक्रवार की सुबह उसका 16 वर्षीय पुत्र फैय्याज़ दुकानदारी कर रहा था, उसी बीच एक युवक उसके पास पहुंचा। फैय्याज़ का कहना है कि उसने पेन मांगा,लेकिन दुकानदारी में उलझे होने पर उसने ध्यान नहीं दिया। इतनी सी बात पर युवक गाली-गलौज करने लगा और लपक कर उसी के बाकें से हमला कर दिया।

गनीमत रहा कि फैय्याज़ ने बचानें की कोशिश की,जिससे बांका उसके सिर के बाएं हिस्से पर पड़ा और कनपटी कटने से वह लहूलुहान हो गया,शोर होने पर हमलावर वहां से भाग गया। किशोर को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया,जहां इलाज करने वाले डाक्टरों का कहना है कि चोंट काफी लगी थी,कनपटी पर 10 टांके लगाए गए है। उधर पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार