8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट के साथ Xiaomi Mi 10i वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा इंडिया में लाॅन्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Xiaomi को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि कंपनी भारत में अपनी ‘मी 10 सीरीज़’ का विस्तार करने की योजना बना रही है और इसके तहत Mi 10i स्मार्टफोन लाॅन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक साफ नहीं किया है कि यह मोबाइल फोन कब तक इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा लेकिन शाओमी …

Xiaomi को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि कंपनी भारत में अपनी ‘मी 10 सीरीज़’ का विस्तार करने की योजना बना रही है और इसके तहत Mi 10i स्मार्टफोन लाॅन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक साफ नहीं किया है कि यह मोबाइल फोन कब तक इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा लेकिन शाओमी मी 10आई की घोषणा से पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है जहां लाॅन्च डेट सामने आने से पहले ही इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। इस लिस्टिंग के बाद उम्मीद है कि Xiaomi Mi 10i जल्द ही भारत में आने वाला है।

Xiaomi Mi 10i की यह लिस्टिंग कल यानि 9 दिसंबर की है जहां फोन को M2007J17I माॅडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच पर मी 10आई को एंडराॅयड 10 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ 8 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ क्वाॅलकाॅम के स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट पर रन करेगा। इस फोन को सिंगल-कोर में 652 और मल्टी-कोर में 2004 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है।

Xiaomi Mi 10i

कहा जा रहा है कि इंडिया आने वाला मी 10आई स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लाॅन्च हुए Mi Note 10 Lite का ही रि-ब्रांडिड वर्ज़न होगा। मी नोट 10 लाईट को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.47 इंच की फुलएचडी+ 3डी कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। शाओमी ने अपने फोन को फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर 3डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन प्रदान की है। Xiaomi की ओर से इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा