बहराइच न्यूज: तालाब में उतराता मिला अधेड़ का शव, परिजनों में कोहराम
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने बताया कि दशरथपुर आढ़ीपुर के पास तालाब में आज सुबह ग्रामीणों ने एक शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान लखन (50) के रूप में हुई, जो थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के चौखड़या गांव का निवासी था।
परिजनों के मुताबिक, लखन पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। तालाब के निकट मृतक की बाइक भी खड़ी मिली है, जिससे यह प्रतीत होता है कि लखन अपनी बाइक से तालाब के पास आया था। उन्होने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
