बरेली: दिशा पाटनी हाउस फायरिंग में पाचवां बदमाश मुठभेड़ में साथी संग गिरफ्तार
25 हजार का इनमिया रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू के घुटने में लगी गोली
बरेली, अमृत विचार। बदमाश नेपाल भागने की तैयारी में थे मुठभेड़ में साथी संग गिरफ्तार, पांचवें बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है, 25 हजार के इनामी बदमाश रामनिवास उर्फ दीपक का शाही क्षेत्र के बिहारीपुर नदी पुल के पास हुआ मुठभेड़ हुआ, रामनिवास रेकी करने की घटना में रहा था शामिल था।
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े नए आरोपी और राज सामने आ रहे हैं। अब बरेली पुलिस ने इस घटना कांड में शामिल रहे पांचवें आरोपी पर शिकंजा कसा है। वह राजस्थान के जिला ब्यावर के थाना जैतारण अंतर्गत गांव बेडकला का निवासी रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू पुत्र सेनाराम निकला है। मुख्य शूटर रविद्र का डमी बनकर आया था आरोपी, राजस्थान का रहने वाला है रामनिवास व एक अन्य साथी अनिल सोनीपत के पास से पिस्टल बरामद, एक बाइक, चार जिंदा कारतूस, 4 खोका कारतूस बरामद हुआ है।
