रामपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार टेलर मास्टर की मौत
गंज थाना क्षेत्र में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा
सैदनगर, अमृत विचार: थाना गंज क्षेत्र में देर रात अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे टेलर मास्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा थाना गंज क्षेत्र के स्वार रोड स्थित तमन्ना मैरिज हॉल के पास का है। खेड़ा आदिवासी तुफैल मास्टर (48) की खेड़ा टांडा में कपड़ा सिलाई की दुकान है। गुरुवार शाम टेलर मास्टर अपनी रिश्तेदारी में पटवाई गए थे। शाम को टेलर मास्टर बाइक से अपने घर वापस आने लगे। रामपुर तोपखाना रोड पर भोट बक्कल निवासी शोभित देवल भी उनकी बाइक पर पीछे बैठ गया। दोनों रामपुर से वापस घर के लिए आने लगे। लोगों ने बताया कि तमन्ना मैरिज हॉल पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दोनों को रौंद दिया। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने तुफैल मास्टर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने को कहने लगी। लेकिन परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। परिजन मृतक का शव घर लेकर पहुंचे तो कोहराम मच गया। उधर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी वाहन और उसके चालक की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद मौके पर लगा जाम
देर रात हुए हादसे के बाद कार और दो पहिया वाहन जाम में फंस गए थे। जिसके बाद लोगों ने अपने वाहनों से उतरकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। टेलर को मृतक घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस भी आ गई। क्षतिग्रस्त वाहन को एक किनारे लगवाया।फिर कहीं जाकर जाम खुल सका।उसके बाद लोगों ने राहत की सास ली। हालांकि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
