'अजेय' को टैक्स-फ्री करने की मांग...CM योगी पर आधारित फिल्म को विधायक ने बताया युवाओं के लिए प्रेरणादायी 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : विधायक डॉ. नीरज बोरा ने फिल्म 'अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' को प्रदेश में टैक्स-फ्री घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और योग पर आधारित प्रेरणादायी प्रस्तुति है, जो विशेष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन संघर्षों को दर्शाती है। डॉ. बोरा के अनुसार यह फिल्म युवाओं और समाज को नैतिक मूल्यों, सकारात्मक जीवन दृष्टि और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि टैक्स-फ्री होने पर अधिक से अधिक दर्शक इसे देख पाएंगे और समाज को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़े : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने पूरे किये इंडस्ट्री में 50 साल, OTT प्लेटफार्म पर खास वीडियो से दिया गया ट्रिब्यूट

संबंधित समाचार