Lucknow Metro में पोज़ देती नजर आयी दिव्या खोसला.. बोली-फिल्म एक चतुर नार के लिए सबसे पहले लखनऊ की भाषा सीखी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री दिव्या खोसला, अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी, संदीप यादव, फिल्म निर्देशक उमेश शुक्ला और निर्माता आशीष वाघ शुक्रवार को अपनी नयी फिल्म एक चतुर नार के प्रमोशन के लिए हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यह फिल्म क्योंकि लखनऊ मेट्रो में भी शूट हुई है इसलिए इसके प्रमोशन के लिए मेट्रो स्टेशन को चुना गया।

Untitled design (18)

एक चतुर नार की अभिनेत्री दिव्या खोसला ने बताया कि मैं दिल्ली की हूं, पंजाबी हूं। मुझे लखनऊ मेट्रो में काम करने वाली ममता मिश्रा का रोल मिला तो सबसे पहले लखनऊ की भाषा सीखी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वह अबला या बेचारी नहीं चतुर नार के रूप में दिखेंगी।

Untitled design (19)

फिल्म निर्देशक उमेश शुक्ला ने बताया कि इस फिल्म में लखनऊ का छोटा व बड़ा इमामबाडा, चौक, टुंडे कवाबी की दुकान और पुराने लखनऊ के कई इलाके दिखेंगे। यह फिल्म मनोरंजन के साथ उद्देश्यपूर्ण है। डॉ. अनिल रस्तोगी ने कहा कि फिल्म में छोटा लेकिन मजेदार रोल है। उन्होंने कहा कि फिल्म में मनोरंजन है, मसाला है, साथ ही स्पीड है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने पूरे किये इंडस्ट्री में 50 साल, OTT प्लेटफार्म पर खास वीडियो से दिया गया ट्रिब्यूट

संबंधित समाचार