पुलिस से मुठभेड़...मेरठ में मारपीट और लूट गैंग के 3 बदमाश ढेर, गोली लगने के बाद गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मेरठ। मेरठ पुलिस ने मारपीट और मोबाइल लूट के एक मामले में वांछित तीन अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी नवीद के पैर में गोली लग गई। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, कारतूस और चोरी का मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी (कोतवाली) अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपियों ने 18 सितंबर की रात लोहिया नगर थाना क्षेत्र के सोपरसाफ चौराहे पर जाहिदपुर निवासी मनीष पर हमला कर, बंदूक के बल पर उसका मोबाइल फोन लूट लिया था। 

इस संबंध में मनीष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात नरहाड़ा गांव निवासी नवीद, समद और आरिस को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान, नवीद ने पुलिस को बताया कि उसने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और चोरी का मोबाइल फोन एक निर्माणाधीन पुल के पास छिपा दिया था। 

जब पुलिस टीम हथियार और मोबाइल बरामद करने के लिए मौके पर पहुंची, तो नवीद ने अचानक पुलिस पर गोलियां चला दीं।’’ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नवीद के बाएं पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैन ने बताया कि नवीद पर चार, जबकि समद और आरिस पर एक-एक आपराधिक मामला दर्ज है। एक अन्य आरोपी सारिक उर्फ चन्ना की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। 

ये भी पढ़े : बाहर से घुसा एक मारीच....मिशन शक्ति कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, यूपी पुलिस की गोली लगते ही गिड़गिड़ाने लगा राक्षस

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव