अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला टेंट हाउस मालिक का शव
अयोध्या, अमृत विचार। खण्डासा थाना क्षेत्र के खुर्दहा गांव के बाहर बने टेन्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों मे टेन्ट हाउस के मालिक का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला है। जानकारी के अनुसार शिवदासपुर निवासी पिन्टू यादव रात तीन बजे अपनी मोटर साइकिल से पत्नी को यह कहकर टेन्ट हाउस आया था कि कुछ सामान …
अयोध्या, अमृत विचार। खण्डासा थाना क्षेत्र के खुर्दहा गांव के बाहर बने टेन्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों मे टेन्ट हाउस के मालिक का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला है। जानकारी के अनुसार शिवदासपुर निवासी पिन्टू यादव रात तीन बजे अपनी मोटर साइकिल से पत्नी को यह कहकर टेन्ट हाउस आया था कि कुछ सामान देना है।
सुबह जब टेंट हाउस के लेबर सामान के लिए उसे तलाशने लगे तो मालिक पिन्टू यादव का शव बगल के गोदाम में फांसी पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस इसको आत्महत्या मान रही है जबकि ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस तहकीकात में जुटी है।
