जयपुर में सीएम भजनलाल ने नमो युवा रन मैराथन को दिखाई हरी झंडी... कहा- सरकार स्वस्थ, समृद्ध और नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत राजधानी जयपुर में रविवार सुबह नमो युवा रन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर सीएम शर्मा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित 'नमो युवा रन - नशा मुक्त भारत के लिए' कार्यक्रम को अमर जवान ज्योति से संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी सरकार राजस्थान को स्वस्थ, समृद्ध और नशामुक्त बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। 

यह भी पढ़ेंः लखनऊ में 'नमो युवा रन' मैराथन... सीएम योगी ने फिटनेस और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

संबंधित समाचार