Lionel Messi: लियोनेल मेसी का धांसू प्रदर्शन, डीसी यूनाइटेड को 3-2 से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका)। स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने पहले हाफ में एक गोल करने में मदद की तथा दूसरे हाफ में दो गोल किए जिससे इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर में डीसी यूनाइटेड पर 3-2 से जीत दर्ज की। मेसी ने 66वें मिनट में अपना पहला गोल दागा। इसके बाद उन्होंने 85वें मिनट में एक और गोल किया।

इस तरह से इस सत्र में उनके कुल 22 गोल हो गए हैं, जो गोल्डन बूट अवॉर्ड की दौड़ में नैशविले एससी के सैम सुरिज से एक ज़्यादा है। इससे पहले मिडफ़ील्डर तादेओ अलेंदे ने 35वें मिनट में मेसी की मदद से इस सत्र का अपना आठवां गोल किया। डीसी यूनाइटेड ने 53वें मिनट में बराबरी हासिल कर ली जब क्रिश्चियन बेंटेके ने ब्रैंडन सर्वानिया से मिले पास पर गोल किया। उसकी तरफ से जैकब मुर्रेल ने इंजरी टाइम में दूसरा गोल किया। 

यह भी पढ़ेंः लखनऊ में 'नमो युवा रन' मैराथन... सीएम योगी ने फिटनेस और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

संबंधित समाचार