Rampur : सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास की चारदीवारी तोड़ी, नगर पालिका का बुलडोजर गरजा
रामपुर, अमृत विचार। सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार की सिविल लाइंस स्थित कोठी की चारदीवारी पर शनिवार को बुलडोजर गरजा। ईओ पालिका ने बताया कि इससे पहले पालिका कर्मचारियों से पैमाइश करा कर चारदीवारी पर लाल निशान लगवा दिए गए थे। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर उसे प्रशासन ने साफ करा दिया गया है।
शहर में अतिक्रमण पर पालिका का बुलडोजर गरज रहा है। शनिवार को प्रशासन ने सिविल लाइंस स्थित सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार के आवास की चार दीवारी को यह कहते हुए ध्वस्त कर दिया कि चार दीवारी अतिक्रमण कर बनाई गई है। ईओ पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि इससे पहले पालिकाकर्मियों ने पैमाइश कर चारदीवारी पर लाल निशान लगा दिए थे। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने अतिक्रमण को हटा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने पालिका की जेसीबी मांगी थी। पालिकाध्यक्ष पति मामून शाह खां ने बताया कि अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। पालिका की टीम ने अतिक्रमण कर बनाई गई दीवार को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है वह अतिक्रमण को हटा लें अन्यथा पालिका की टीम अतिक्रमण को ध्वस्त कर देगी
ये भी पढ़ें-भाईचारे की मिसाल : कौन हिंदू कौन मुसलमान...50 साल से रामलीला की कमान संभालते हैं भाईजान
