Ballia News: चार नाबालिग छात्राओं के अपहरण का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में सरकारी स्कूल की छठीं और सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली चार छात्राओं के कथित अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नरही थाने में शनिवार को संबंधित गांव के एक व्यक्ति की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण) में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी (13) शुक्रवार को घर से सरकारी कंपोजिट स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी लेकिन वापस नहीं आई। 

पुलिस के मुताबिक, इसी विद्यालय की छठीं कक्षा की दो छात्राएं और सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा भी स्कूल गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। नरही थाना प्रभारी (निरीक्षक) वीरेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।  

संबंधित समाचार