Breast cancer: स्टेरॉयड वाला मुर्गा खाने व ऑक्सीटोसिन का दूध से पीने से बढ़ जाता है ब्रेस्ट कैंसर का खतारा
गोवा मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में प्रोफेसर डॉ.आरजीडब्ल्यूडी पिंटों ने की रिसर्च
कानपुर, अमृत विचार। मुर्गें का गोश्त खाने से शरीर को प्रोटीन और दूध से कैल्शियम मिलता है, यह बात जग जाहिर है। लेकिन स्टेरॉयड खिलाकर बड़े किए गए मुर्गे का गोश्त खाने और भैंस को ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन लगाकर निकाले गए दूध का सेवन करने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
इस संबंध में गोवा मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ.आरजीडब्ल्यूडी पिंटो ने एक रिसर्च की है, जिसमे यह तथ्य सामने आए हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में आए डॉ.आरजीडब्ल्यूडी पिंटो ने बताया कि उन्होंने पांच सौ महिलाओं पर एक रिसर्च की है, जिसमे 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की ब्रेस्ट कैंसर वाली महिला मरीजों को को शामिल किया गया था। इनमें 200 महिलाएं चिकन खाती थीं।
इसके अलावा ज्यादातर महिलाएं जानवर को ऑक्सीटोसिन का इंजेक्शन लगाने के बाद निकाले गए दूध का सेवन करती थीं। काफी समय तक चली रिसर्च में सामने आया है कि स्टेरॉयड वाले मुर्गे का गोश्त खाने और ऑक्सीटोसिन वाले दूध के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में काफी सचेत रहने की जरूरत है।
रिसर्च फ्लोरिडा में हुई इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर कैंसर रिसर्च में भी पेश की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि स्टेरॉयड युक्त मुर्गे का गोश्त शरीर को और कई तरह से भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी वजह से हार्मोनल असंतुलन, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और किडनी की समस्या भी हो सकती है। बताया कि स्टेरॉयड मानव शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाते हैं, जिससे मांसपेशियों का विकास होता है। लेकिन, शरीर में अतिरिक्त स्टेरॉयड के लंबे समय तक सेवन से हृदय पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है और रक्तचाप भी बढ़ा सकता है।
स्टेरॉयड से कैंसर रोकने वाले जीन पड़ जाते कमजोर
ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों को एक ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है। स्टेरॉयड के शरीर में जाने से इसका असर कोशिका स्तर तक आ जाता है। इससे कैंसर को रोकने वाले जीन कमजोर पड़ने लगते हैं और रोग बढ़ाने वाले जीन उभर आते हैं।
इसके अलावा बिगड़ी जीवनशैली, सॉफ्ट ड्रिंक, धूम्रपान, प्रोसेस्डे खाद्य पदार्थ, माइक्रो प्लास्टिक, पानी में मौजूद भारी धातु तत्व आदि भी कैंसर का कारक बन सकते हैं। इनके अलावा देर से शादी और सिर्फ बच्चा होना भी होना भी ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। बताया कि एक से अधिक बच्चे होने पर ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है।
