मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा कोरोना संक्रमित हो गये हैं। संगमा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर स्वयं यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मैं घर में आइसोलेशन में हूं और मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं पिछले पांच दिन में मेरे संपर्क में आये …

शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा कोरोना संक्रमित हो गये हैं। संगमा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर स्वयं यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मैं घर में आइसोलेशन में हूं और मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं पिछले पांच दिन में मेरे संपर्क में आये सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि कृपया अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें और यदि आवश्यक हो तो परीक्षण करवाएं। सुरक्षित रहें।”

मुख्यमंत्री ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मुलाकात की थी। उन्होंने सरकारी अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों के अलावा कुछ कैबिनेट मंत्रियों से भी मुलाकात की थी। मेघालय के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ट्रूनैट के माध्यम से कोरोना की जांच करायी है। उन्होंने असहज महसूस करने के बाद स्वेच्छा से कोरोना जांच करायी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों के स्वाब के नमूने भी लिये जाएंगे। मुख्यमंत्री कोरोना से संक्रमित होने वाले मेघालय के सातवें विधायक हैं।

इससे पहले, तीन कैबिनेट मंत्री- अलेक्जेंडर लालू हेक, जेम्स संगमा, स्नियाभलंग धर के अलावा सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी के दो विधायकों – एस जी एसमतुर मोमीनिन और मारकुज एन मारक भी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। बाद में यह सभी स्वस्थ हो गये। हाल ही में विपक्षी कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की बेटी मियानी डी शिरा भी दिल्ली से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव हो गयी थीं। शिरा अब भी आइसोलेशन में हैं।

संबंधित समाचार