खिलाड़ियों का जमकर अभ्यास...इकाना में भारत-आस्ट्रेलिया ए में दूसरा टेस्ट, गेंदबाज सिराज और KL राहुल नेट पर उतरे

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: भारत और आस्ट्रेलिया ए की टीमें ने रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अभ्यास किया। भारतीय टेस्ट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज और केएल राहुल भी अभ्यास सत्र में शामिल हुए। दोनों टीमों के बीच 23 सितंबर से चार दिवसीय मैच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज दौरे की तैयारी को देखते हुए टीम प्रबंधन ने सिराज और राहुल को भारत-ए टीम में शामिल किया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट दो अक्टूबर से अहमदाबाद और दूसरा 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा। 

राहुल और सिराज के पास आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मैच में लय में लौटने का अच्छा मौका है। तेज गेंदबाज सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर अपनी उपयोगिता साबित की थी। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 23 विकेट लेकर सीरीज में 2-2 से बराबर कराने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी तेज और सटीक गेंदबाजी ने विपक्षी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया था।

इकाना स्टेडियम में सिराज से भी वैसा ही प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही है। उनकी मौजूदगी से टीम का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत हुआ है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भी इंग्लैंड दौरे पर बेहतरीन फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में 53.20 की औसत से 532 रन बनाए थे और अपनी तकनीक और संयम से सभी को प्रभावित किया था। राहुल की मौजूदगी भारत ए के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देगी। 

युवा खिलाड़ियों को उनका अनुभव से काफी मदद मिलेगी। यह आत्मविश्वास टीम को वेस्टइंडीज सीरीज में भी मजबूती देगा। अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों कैंबल ने लंबा सत्र किया, जबकि पहले मैच में शतक लगाने वाले जॉश ने भी बल्लेबाजी में दम लगाया। भारत ए के युवा खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन, श्रेयस अय्यर, हर्ष दुबे ने भी लंबा अभ्यास किया।

ये भी पढ़े : Asia Cup 2025: पाकिस्तान से आगामी मैच पर कप्तान SKY बोले-आसान नहीं बाहरी शोर को बंद करना

 

संबंधित समाचार