UP : 21 माह में महिला उत्पीड़न मामलों में 85 दोषियों को हुई सजा
रामपुर,अमृत विचार। महिला सुरक्षा एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत जिले में गठित महिला बीट व्यवस्था के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा किए गए प्रभावी अन्वेषण एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों में न्यायालय द्वारा वर्ष एक जनवरी 2024 से अब तक सितंबर तक 85 मामलों में आरोपियों को दोषी करार देते हुए उनको सजा सुनाई।
पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया कि महिला बीट अधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर पीड़िताओं की समस्याओं को सुनते हैं। त्वरित कार्रवाई करते हैं। आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर न्यायालय से दंड सुनिश्चित कराते हैं। अगर एक जनवरी 2024 से लेकर सितंबर 25 तक के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो अब तक 85 दोषियों को सजा दिलवाई है।
जिसमें पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों, विशेष रूप से पॉक्सो एक्ट एवं बलात्कार के मामलों में संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्य करते हुए साक्ष्यों का विधि पूर्वक संकलन कर न्यायालय में प्रभावी विशेष पैरवी तय की। जिसके चलते आरोपियों को दोष सिद्ध कराते हुए आजीवन कारावास दिलवाया गया है।
