Bareilly: रास्ते में महिलाओं के सामने की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में महिलाओं को देखकर एक युवक अश्लील इशारे करना लगा। महिलाएं शर्मसार होकर लौट गईं। इसके बाद आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और थाने लेकर गई।

अंबिका विहार फेस-3 में शनिवार रात उपनिरीक्षक मुनेंद्र कुमार और सिपाही मनीष मलिक गश्त पर थे। उसी दौरान उन्हें गली के एक कोने पर खड़ा युवक संदिग्ध हरकत करता दिखा। पुलिस ने जब उसे पकड़ना चाहा तो वह मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर दबोच लिया गया। 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोमपाल निवासी अंबिका विहार फेस-3 बताया। क्षेत्र के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि यह युवक दो दिन पहले भी गली में नग्न अवस्था में घूमता देखा गया था, जिससे महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था।

संबंधित समाचार