UP : धार्मिक पोस्टर लगाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, उतरवाकर कब्जे में लिया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रात्रि के दौरान धार्मिक पोस्टर लगाए जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में गांव पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने लगाए गए धार्मिक पोस्टरों को उतरवाया। पुलिस धार्मिक पोस्टरों को लगाने वालों को चिन्हित करने मे लगी है। पुलिस को सूचना मिली कि मुरादाबाद नैनीताल मार्ग स्थित गांव मुंशीगंज में रविवार रात्रि के दौरान लोगों ने कुछ धार्मिक पोस्टर गांव में जगह जगह टांग दिए हैं। 

सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया ओर तत्काल गांव मुंशीगंज पहुंच गई। उन्होंने गांव वालों से पोस्टर टांगने वालों के बारे मे जानकारी की लेकिन किसी ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। बाद में पुलिस ने तत्काल उन पोस्टरों को उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। 

वहीं पुलिस बिना अनुमति के पोस्टर लगाने वालों को चिन्हित करने में लग गई है। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया नई परंपरा किसी भी हाल में नहीं डालने दी जाएगी। बिना अनुमति पोस्टर लगाने वालो को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार