रामपुर में जश्न : जिले में दाखिल होते ही आजम खान का स्वागत, समर्थकों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
रामपुर,अमृत विचार। सपा नेता आजम खां के मंगलवार शाम जिले में प्रवेश करते ही मिलक, धमोरा में उनका स्वागत हुआ। उनके समर्थकों ने उनके आने की खुशी में मिठाइयां बांटी। उनके घर को लाईटों से सजाया गया। शाम तक उनके समर्थक उनका स्वागत करते। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहे।
23 माह से सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां मंगलवार दोपहर को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा होने के वह कार से परिजनों और समर्थकों के साथ रवाना हुए। शाम को साढ़े चार बजे रामपुर सीमा में प्रवेश करने के बाद उनके समर्थकों ने मिलक,धमोरा में उनका स्वागत किया। उनके घर पर उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटी। उनके घर को लाईटों से सजाया गया। उनके आने का समर्थक इंतजार करते रहे। चारों ओर लोग ही लोग नजर आ रहे थे।
