नवरात्र पर सोने की कीमत में उछाल..चांदी में रिकॉर्ड तेजी, बाज़ार बेहाल...सराफा कारोबारियों की नींद हराम

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

शैलेश अवस्थी, कानपुर l इस नवरात्र पर सोने-चांदी ने सराफा बाज़ार में खासी हलचल मचा दी है l 24 घंटे में ही दोनों धातुओं के दाम लगभग दो हज़ार रुपए बढ़ गए l आभूषण बाज़ार में सन्नाटा है, लेकिन सट्टा बाज़ार में हलचल तेज़ है l मंगलवार को कानपुर सराफा बाज़ार में सोना 1,17,050 रुपए का 10 ग्राम तो चांदी 1,38,900 रुपए किलो की नई ऊंचाई पर पहुंची, जो रिकार्ड है l

बीते 20 अगस्त को सोना 1,01,350 और चांदी 1,14,600 रुपए थी l इसके बाद बढ़त लगातार बनी है l यानि 33 दिन में चांदी लगभग 24 हज़ार तो सोने में लगभग 16 हज़ार की बढ़ोतरी हुई है, जो इतने दिन में बढ़त का रिकार्ड है l अनुमान है दीवाली तक चांदी 1, 50,000 और सोना 1,25,000 तक पहुंच सकता है l 

आठ महीने में ही सोने की कीमत में 39,000और चांदी के दाम में 47,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई l सटोरिये सक्रिय हैं l निवेशक मुनाफा काट रहे हैं l एक साल में 45 फीसदी तक रिटर्न सोने में मिला है, जो किसी भी बचत योजना से ज्यादा है l आभूषण कारोबारी दक्षिण कानपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत गुप्ता का कहना है कि त्यौहारी सीजन शुरू होने के बावजूद आभूषण की बिक्री में ज़बरदस्त गिरावट है ल

सोना...... 1,17,050 रुपए का 10 ग्राम
चांदी........ 1,38,900, रुपए की है किलो

Image

भाव में रिकार्ड बढ़ोतरी क्यूं..

डॉलर के मुकाबले रुपए की कमज़ोरी, विश्व की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था, टैरिफ़ वॉर की नितियां, युद्ध की संभावनाएं, त्यौहारी सीजन में बढ़ी मांग और केंद्रीय बैकों के जरिये जमकर खरीद l

इस बार तो सराफा कारोबारियों और इस क्षेत्र के महारथियों के सभी समीकरण फेल हैं l सरकार को सोना-चांदी के कारोबार पर जीएसटी तीन से घटा कर एक फीसदी करनी चाहिए, वरना आभूषण कारोबार को बहुत नुकसान होगा l
रामकिशोर मिश्र मंत्री, उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन

चांदी की अद्भुत चमक..

बीते 20 अगस्त 1,14,600, 21 अगस्त 1,16,350, 22 अगस्त 1,17,500,  23 अगस्त 1,19,000,  25 अगस्त को 1,19,800, 27 अगस्त 1,20,000, 30 अगस्त को 1,24,200 अब 2 सितंबर को 1,27,000, 5 सितंबर को 1,27,000 रुपए प्रति किलो और अब 12 सितंबर को 1,31,500 और अब 23 सितंबर को 1,38,900 रूपए किलो l 1 जनवरी 2025 को चांदी 88,600 रुपए किलो थी l 

सोने के भाव तो बढ़ते जा रहे..

20 अगस्त 1,0,1,350, 21 अगस्त 1,0,1,800, 22 अगस्त 1,0,1,900, 23 अगस्त 1,0,3,000, 25 अगस्त को 1,0,3,100, 27 अगस्त 1,0,4000, 30 अगस्त को 1,6,350 अब 2 सितंबर को 1,0,8,600, 5 सितंबर को 1,09,100 और अब  23सितंबर को 1,17,050 रुपए का 10 ग्राम l 1 जनवरी 2025 को सोना था 78600 रुपए को 10 ग्राम l

ये भी पढ़े : 
Stock Market Closed: तीसरे दिन गिरावट के बाद सीमित दायरे में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी को हुआ नुकसान

संबंधित समाचार