International Trade Shows: MSME सेक्टर को 300 करोड़ की उम्मीद, निर्यातकों को ऑर्डर मिलने पर शहर के छोटे उद्यमियों पर भी असर

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से इस बार शहर के एमएसएमई सेक्टर को भी तीन करोड़ का कारोबार होने की उम्मींद है। माना जा रहा है कि ट्रेड शो में निर्यातकों को ऑर्डर मिलने के बाद उसका असर इस सेक्टर में भी पड़ेगा। ट्रेड शो से इस बार शहर के निर्यातकों को एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर मिलने की संभवना विशेषज्ञ जता रहे हैं। 

ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होने वाले ट्रेड में इस बार रूस कंट्री पार्टनर है। रूस के कंट्री पार्टनर होने की वजह से खासतौर पर शहर के चमड़ा निर्यातको को बेहतर कारोबार होने की उममींद है।

माना जा रहा है कि रूस के खरीदारों की ओर से चमड़े के सुरक्षा उपकरण की प्राथमिकता से खरीदारी होगी। निर्यातकों को बड़े ऑर्डर मिलने के बाद उसका असर शहर के एमएसएमई सेक्टर को भी मिलेगा। निर्यातकों के ऑर्डर का लगभग 30 फीसदी हिस्सेदारी इस सेक्टर को जाएगी। इससे इस सेक्टर में दो महीने से छाया सन्नाटा दूर हो सकेगा। 

एमएसएमई सेक्टर प्रिंटिंग, मैन्युफैक्चरिंग व पैकेजिंग सेक्टर को निर्यातकों की ओर से सबसे अधिक का कारोबार मिलना माना जा रहा है।  पूरे मामले पर फियो के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि इस ट्रेड शो से पूरे प्रदेश के निर्यातकों और उससे जुड़ी इकाइयों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा। इसमें शहर के निर्यातक और व्यापारी भी शामिल हैं। 

वैश्विक बाजार की बदली हुई परिस्थिति के बीच इस बार का ट्रेड शो काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ट्रेड शो में इस बार नए खरीदार और नए देश शामिल हो रहे हैं। ट्रेड शो को नया वैश्विक बाजार तलाशने का भी अवसर इस बार निर्यातक मान रहे हैं। जहां तक बाज शहर की है तो उम्मींद जताई जा रही है कि ट्रेड शो से सिर्फ लेदर सेक्टर को लगभग 6 सौ करोड़ से अधिक के ऑर्डर हासिल हो सकते हैं। 

टैरिफ से मुकाबला

अमेरिका की ओर से निर्यातकों पर टैरिफ लगाए जाने के तुरंत बाद लगने वाले इस ट्रेड शो को टैरिफ से मुकाबले का भी मौका माना जा रहा है। खासतौर पर छोटे निर्यातक जिन्होंने हाल ही के वर्षों में अमेरिका में अपने उत्पाद भेजने शुरु किए थे, उनके लिए नए खरीदारों को तलाशने का अवसर निर्यातक मान रहे हैं। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि छोटे निर्यातकों को इस ट्रेड शो से लगभग सौ करोड़ के ऑर्डर हासिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़े :  नवरात्र पर सोने की कीमत में उछाल..चांदी में रिकॉर्ड तेजी, बाज़ार बेहाल...सराफा कारोबारियों की नींद हराम

संबंधित समाचार