Bareilly : पूर्वोत्तर रेलवे ने अक्टूबर में रद्द की दो जोड़ी ट्रेनें, यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने अपरिहार्य कारणों से अक्टूबर महीने में कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की है। इससे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के यात्रियों को प्रभावित होना तय है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के मुताबिक 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस काठगोदाम से 7 और 14 अक्टूबर को, 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस जम्मूतवी से 5 और 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस काठगोदाम से 6 और 13 अक्टूबर को 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस कानपुर से 7 और 14 अक्टूबर को नहीं चलेगी। 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें। साथ ही टिकट बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आरक्षित टिकट रद्द कराने पर समय पर रिफंड की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार