पीलीभीत: पिकअप की टक्कर से दो बच्चों की मौत, पिता गंभीर..आधार कार्ड अपडेट कराकर लौटते वक्त हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरखेड़ा, अमृत विचार: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो बच्चों की मौत हो गई जबकि उनके पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद पिकअप भी पलट गई और उसका चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। परिवार वालों का रोकर बुरा हाल रहा।

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव सतरापुर निवासी 35 वर्षीय देवपाल पुत्र डोरीलाल ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपने छह साल की बेटी आस्था और चार साल के बेटे हार्दिक का आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए बरेली जिले के क्योंलड़िया जाने के लिए निकले थे। बच्चों का आधार अपडेट कराने के बाद अपनी ननिहाल होते हुए शाम को वापस आ रहे थे।

बरखेड़ा पीलीभीत मार्ग पर मचवाखेड़ा और ज्योरहा कल्यानपुर के पास पहुंचते ही पीलीभीत की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक से टकराने के बाद पिकअप सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पिकअप चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को बरखेड़ा सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद आस्था और हार्दिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता देवपाल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बच्चों की मां सुधा देवी का रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान भी मौके पर पहुंची और परिवार को ढांढस बंधाया। 

मां के दबे होने का मचा शोर, तो हटवाई गई पिकअप
हादसे में दो मासूमों की मौत और पिता गंभीर रुप से घायल हुए। पिकअप सड़क किनारे भरे पानी में जा पलटी। इस पर भीड़ में मां के साथ होने का शोर मचा तो खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर क्रेन को बुलाकर पिकअप को निकलवाया। साथ ही पानी में तलाश कराई। हालांकि बाद में जानकारी करने पर पता चला कि पिता और दोनों बच्चे ही साथ में थे। हादसे की जानकारी मिलने पर बच्चों की मां बाद में परिजन संग पहुंची। उसका रोकर बुरा हाल रहा। छह साल की पुत्री आस्था और चार साल के पुत्र हार्दिक को लेकर परिजन बेसुध दिखे। एक साथ दोनों बच्चों की मौत से परिवार में मातम छाया रहा। सुधा घर पर अपने बच्चों के लिए खाना बना रही थी कि अचानक हादसे में मौत की खबर उस तक पहुंची और कोहराम मच गया।यादव, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आजम खां के जेल से बाहर आने पर खुशी जताई। अखिलेश यादव ने सरकार आने पर सभी मुकदमे खत्म करने की बात कही। वहीं उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आजम खां सपा में रहे या बसपा में 2027 में हार का मातम मनाएंगे। जबकि नगीना के सांसद चंद्रशेखर उनको पार्टी में स्वागत करने के लिए तैयार है।

संबंधित समाचार