एक्शन में बाराबंकी डीएम : जनसुनवाई में लापरवाही पर 56 अधिकारियों का रुका वेतन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनसुनवाई पोर्टल की समीक्षा बैठक में जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 56 विभागीय अधिकारियों के वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रमुख विभाग जैसे कृषि, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद, विद्युत, सिंचाई व पंचायती राज के अधिकारी शामिल थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इस कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना अनुमति अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, गलत जांच आख्या प्रस्तुत करने वाले खंड विकास अधिकारी बंकी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और संबंधित ग्राम सचिव को निलंबित करने के आदेश दिए गए।

पशु चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी तीन दिनों में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश मिले हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों में शिकायतकर्ता से संपर्क अनिवार्य होगा और केवल उन्हीं प्रकरणों को स्पेशल क्लोज किया जाए जिनका निस्तारण संभव न हो।स्तारित किया जाय।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव