अमेठी में बदमाशों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर महिला को पीटा, चाकू की नोक पर लूटे लाखों के आभूषण व नकदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र केजमालपट्टी मजरे डेढ़ पसार में शाम को भोजन बना रही महिला को चाकू के नोक पर बन्धक बनाकर लाखों रुपए मूल्य के आभूषण कीमती सामान फिल्मी स्टाइल में लेकर फरार हो गए पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमालपट्टी गांव में मंगलवार की शाम पांच बजे लवकुश यादव की पत्नी पुष्पा भोजन बना रही थी उसकी सासु बादामा भैंस चराने गई थी लवकुश हथकिला‌बाजार किसी काम से गया था तभी दो युवक अचानक घर में घुस आए। 

बदमाशों ने महिला का मुंह दबाते हुए चाकू गले पर रख दिया और विरोध करने पर एक युवक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सारे गहने व कीमती सामान ले लिया।  महिला के शरीर पर पहने गहने तक उतार लिया शोरगुल सुनकर पड़ोसी जुटे तो बदमाश फरार हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। 

वहीं परिजन घायल महिला को इलाज के लिए  सीएचसी ले गए। परिजनों ने बताया जुलाई महीने में भी इसी घर में चोरी हुई थी लेकिन पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज किया था जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए है इसी ग्राम पंचायत में स्थित एक घर में चोर सोमवार की शाम तीन बदमाश घुसे थे जिसे ग्रामीणो ने खदेड़ा था रात में ग्रामीण पहरा दे रहे हैं लेकिन यह घटना दिन में घट गई।

संबंधित समाचार