सीतापुर: नहर कॉलोनी में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत, देखें वीडियो
कस्बे के लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरे में विचरण करते कैद हुई तस्वीर, पुलिस व वन विभाग को दी गई सूचना
महमूदाबाद/सीतापुर, अमृत विचार। नगर की नहर कॉलोनी में बुधवार रात लगभग 10:45 बजे तेंदुआ देखे जाने से अफरा-तफरी मच गई। कॉलोनी परिसर में घूमते हुए तेंदुए की तस्वीर एक लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हुई।
घटना की खबर फैलते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और लाठी-डंडों के सहारे चौकसी करने लगे। प्रत्यक्षदर्शी अजीत मिश्र, हर्षित मिश्र और अनूप वर्मा का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों से तेंदुए जैसे जंगली जानवर को कॉलोनी में घूमते हुए देखा। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।
गौरतलब है कि बीते रविवार को ही वन विभाग ने महोली के नरनी गांव से एक युवक पर हमला कर चुकी बाघिन को पिंजरे में कैद किया था। हालांकि अब जंगली जानवर के महमूदाबाद जैसे रिहायशी इलाके में पहुंचने से लोगों में दहशत बढ़ गई है।
