नवरात्री पर महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे संजय दत्त, भस्म आरती में हिस्सा लेकर किये दर्शन-पूजन 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

उज्जैन। मुंबई फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त ने गुरुवार प्रातःकाल भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल हुए और दर्शन लाभ प्राप्त किया। पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार और डमरू की गूंज के बीच संजय दत्त ने विधि-विधान से पूजन किया और बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया। पूजन-विधि पुजारी अर्पित गुरु और पुजारी यश गुरु द्वारा सम्पन्न कराई गई। 

इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी अभिनेता को अपने बीच देखकर उत्साह व्यक्त किया। आरती के बाद संजय दत्त ने कहा कि महाकाल की भस्म आरती का दिव्य अनुभव आत्मा को शांति और ऊर्जा प्रदान करता है। मंदिर प्रबंधन समिति के अधिकारियों ने उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट किया। दर्शन के दौरान संजय दत्त ने महाकाल लोक परिसर का भी अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की सराहना की।

ये भी पढ़े : Congratulations papa...National Film Awards जीतने पर Aryan और Suhana ने दी बधाई, कहा-हमें बहुत खुशी है

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज