रामपुर : कंटेनर ने महिला सहित दो को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सैफनी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, मचा कोहराम

सैफनी, अमृत विचार: गुरुवार शाम नगर के बस स्टैंड पर मार्ग किनारे खड़े ई-रिक्शा को कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला व एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा रिक्शा चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय रिक्शे में 7 लोग सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों को एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए सीएचसी भिजवा दिया। हादसे के बाद लोग मौके पर एकत्र हो गए।

शाहबाद थाना क्षेत्र के नंदगांव निवासी एक ही परिवार के कुछ लोग ई-रिक्शा में सवार होकर कुंदरकी थाना क्षेत्र के पीतपुर गांव में शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह शाम 6:30 बजे के समय नगर के बस स्टैंड पर पहुंचे तो किसी काम से ई-रिक्शा चालक ने ई रिक्शा मार्ग किनारे खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने रिक्शा में टक्कर मार दी।  उसके बाद रिक्शा में बैठे कई लोग इधर उधर जा गिरे। 28 वर्षीय सलमा पत्नी आसिफ और तीन वर्षीय कामिल पुत्र सद्दाम को कंटेनर ट्रक ने कुचल दिया। जिससे सलमा और कामिल की मौके पर ही मौत हो गई। रिक्शा चालक इरफान व डाला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए शाहबाद सीएचसी भेज दिया है। पुलिस ने कंटेनर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

संबंधित समाचार