राशिफल | 26 सितंबर 2025, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष

आज सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करें। पैतृक व्यापार में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। करियर को लेकर अत्यंत सकारात्मक रहेंगे। मित्रों के साथ संपर्क और मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन को लेकर अत्यधिक आशावान रहेंगे।

वृष 

आज व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बाहर का भोजन करने से बचें। सहकर्मियों के साथ झड़प हो सकती है। प्रतिद्वंद्वी आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण पाने का प्रयास करें।

मिथुन

आज मार्केटिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। भावुकता में कार्य बिगड़ सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें। लोग चिकनी-चुपड़ी बातें करके आपको बहकाने का प्रयास कर सकते हैं।

कर्क

आज कुसंगति से पड़ने की संभावना बन रही है। प्रेम-संबंधों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारियों के कारण आप थोड़े असहज हो सकते हैं। पति-पत्नी आपसी संवाद में कमी न आने दें।

सिंह

आज अपने व्यवहार को लेकर संयमित रखना चाहिए। अवसरों का अच्छा लाभ उठा पाएंगे। कार्यक्षेत्र की समस्याओं का निराकरण होगा। आपको मार्गदर्शकों का सहयोग लेना पड़ सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या

आज जल्दबाजी के कारण आपको कार्यों में नुकसान हो सकता है। विवादित मामलों में प्रतिक्रिया न दें। कारोबार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। जीवन में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। उदासी और डिप्रेशन वाले विचार आपको परेशान कर सकते हैं।

तुला

आज नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्यों को सरलता से प्राप्त कर लेंगे। रिश्तेदारों के घर जाना पड़ सकता है। आपको लोग अत्यधिक सम्मान की दृष्टि से देखेंगे। समाज में संबंधियों के मध्य आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

वृश्चिक

आज नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलने में अभी और देर लग सकती है। गृहस्थ जीवन में शांति का वातावरण रहेगा। सहयोगियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी को उधार न दें, वरना धन का नुकसान झेलना पड़ेगा।

धनु

आज प्रगति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों की आय में वृद्धि होगी। व्यापार में कुछ अप्रत्याशित स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। गृहस्थ जीवन में सुख की अनुभूति करेंगे। छोटे कर्मचारियों की अवहेलना न करें।

मकर

आज आपको लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। शेयर मार्केट से आपको काफी अच्छा धन-लाभ प्राप्त होगा। घरेलू समस्याओं को लेयकर तनाव में हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने के अवसर प्रदान करेगा।

कुंभ

आज थोड़ी सी सुस्ती आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। प्रेमीजन आपसे किसी उपहार की मांग कर सकता है। विद्यार्थियों को अधिकारियों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अनेक अधूरे कार्यों को आप पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।

मीन

आज बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठिनाई होगी। रिलेशनशिप से जुड़े मामलों को लेकर संवेदनशील रहेंगे। अपनी गलतियों को दूसरों के ऊपर न थोपें। लोग आपसे अत्यधिक अपेक्षा रख रहे हैं, जिसका दबाव आपके ऊपर देखने को मिलेगा।

संबंधित समाचार