एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दिया 136 रन का लक्ष्य, तस्कीन को मिले तीन विकेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। पाकिस्तान ने एशिया कप टी20 सुपर चार चरण के मैच में बृहस्पतिवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आठ विकेट पर 135 रन बनाये। पाकिस्तान के शुरुआती बल्लेबाजी क्रम के ध्वस्त होने के बाद मोहम्मद हारिस (31), शाहीन शाह अफरीदी (19) और मोहम्मद नवाज (25) ने उपयोगी पारियों के साथ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने तीन जबकि महेदी हसन और रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट लिये। इस मैच को जीतने वाली टीम रविवार को फाइनल में भारत का सामना करेगी।  

बांग्लादेश ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। करो या मरो के मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह एक बार फिर जाकिर अली टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इससे पहले बुधवार को भारत के खिलाफ भी लिटन नहीं खेले थे। वह अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

बांग्लादेश: सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकिर अली (कप्तान और विकेटकीपर), नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

संबंधित समाचार